Friday, April 19, 2019

आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर हेनकॉक ने न्यूजीलैंड की जेनसन से शादी की

कैनबरा. न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर हेली जेनसन ने आस्ट्रेलिया की क्रिकेट खिलाड़ी निकोला हेनकॉक से विवाह रचा लिया। ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग के क्लब मेलबर्न स्टार्स ट्विटर पर ने शादी की एक फोटो शेयर करके यह जानकारी दी। दोनों इसी टीम की ओर से खेलतीं हैं। न्यूजीलैंड में समलैंगिक विवाह 2013 से वैध है, जबकि आस्ट्रेलिया में इसे 2017 में मान्यता दी गई थी।

जेनसन मेलबर्न रेनेगेड और हेनकॉक स्टार्स की टीम में खेलतीं हैं
लीग के पहले दो सीजन में जेनसन मेलबर्न स्टार्स की टीम में थीं, जबकि तीसरे सीजन में वह मेलबर्न रेनगेड की टीम में शामिल हो गईं। वहीं, हेनकॉक अभी तक स्टार्स की ओर से ही खेलतीं हैं। वे अभी तक आस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह नहीं बना सकी हैं।

जेनसन को बेहतरीन आलराउंडरों में शुमार किया जाता है। विक्टोरिया वुमेंस प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में 2017-18 के सत्र के दौरान जेनसन ने उना पैसले मैडल अपने नाम किया था। उन्होंने 2014 में व्हाईट फर्न्स की तरफ से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। 2015 में मेलबर्न क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 122 रन बनाए थे।

बिग बैश लीग के पिछले सीजन में स्टार्स की तरफ से खेलते हुए हेनकॉक ने 14 मैचों में 13 विकेट लिए थे। इस मामले में वे दूसरे नंबर पर थीं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट रहा। उस मैच में स्टार्स ने सिडनी सिक्सर्स को 7 विकेट से हराया था।

इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डेन वान निकार्क ने अपनी साथी खिलाड़ी मारीजेन कॉप्प से शादी की थी। इंग्लैड के साथ टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज खेलकर स्वदेश लौटने के बाद दोनों ने शादी की थी।

डेन वान निकार्क और मारीजेन कॉप्प ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर नहीं थीं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की क्रिकेटर एमी सट्टरवैट और ली टाहुहु ने शादी किया था। इंग्लैंड की मेगान शट ने अपनी महिला पार्टनर जेस होलयोक से शादी की थी।

2003 और 2011 की टीम में 3-3 ऑलराउंडर थे
1975 में हुए वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में एक भी ऑलराउंडर नहीं था। 1979 के वर्ल्ड कप में कपिल देव को ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया था। इंग्लैंड में 1983 में हुए वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में कपिल देव के अलावा सुनील वासन भी ऑलराउंडर के तौर पर चुने गए थे। टीम इंडिया तब चैम्पियन बनी थी।

1987 के वर्ल्ड कप में भारतीय चयनकर्ताओं ने कपिल देव को ही ऑलराउंडर के तौर पर चुना। अगला विश्व कप 5 साल बाद 1992 में हुआ। तब की भारतीय टीम में भी कपिल देव ही इकलौते ऑलराउंडर थे। भारतीय उपमहाद्वीप में 1996 में हुए वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में एक भी ऑलराउंडर नहीं था।

1999 की वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में भी रॉबिन सिंह के तौर पर एक ही ऑलराउंडर थे। हालांकि, 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने 3 ऑलराउंडर चुने थे। तब सौरव गांगुली की अगुआई में टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

2007 के वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में इरफान पठान के तौर पर सिर्फ एक ऑलराउंडर चुना गया। तब टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी। 2011 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में 3 ऑलराउंडर थे और भारत खिताब जीतने में सफल रहा। 2015 में टीम इंडिया में रविंद्र जडेजा और स्टुअर्ट बिन्नी के तौर पर 2 ही ऑलराउंडर थे। भारतीय टीम को तब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

Monday, April 15, 2019

खालिस्तान समर्थक गुट का दावा- पाक ने मोदी सरकार के कहने पर रेफरेंडम 2020 अभियान बैन किया

चंडीगढ़. खालिस्तान समर्थक गुट सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने मोदी सरकार के कहने पर उनके अभियान पर बैन लगा दिया। एसएफजे खालिस्तान में जनमत संग्रह की मांग को लेकर ‘रेफरेंडम टीम 2020’ अभियान चला रहा है। एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नुन के मुताबिक, सोमवार को गुट के कार्यकर्ता हसन अब्दल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें रोक दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालसा सजना दिवस (खालसा पंत की स्थापना इसी दिन हुई थी)  के 320वें साल पर भारत से हजारों सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंच रहे हैं। खालिस्तान के पक्षकार कई कार्यकर्ता भी अपने अभियान को समर्थन देने के लिए अप्रैल के पहले हफ्ते में अमेरिका और यूरोप से पाकिस्तान पहुंचे हैं। हालांकि, जब कार्यकर्ता पंजा साहिब में पोस्टर लगाने लगे तो उन्हें रोक दिया गया। इसके साथ ही रेफरेंडम 2020 के लिए वॉलंटियर्स (स्वयंसेवकों) का रजिस्ट्रेशन भी रोक दिया गया।

मोदी के आगे झुक गए इमरान और बाजवा
पन्नुन ने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा खुद को सिख समुदाय के मसीहा के तौर पर दर्शाते हैं। हालांकि, दोनों ने मोदी सरकार के दबाव में झुककर हमारा अभियान बैन कर दिया।“ पन्नुन ने कहा कि भारत की तरफ से युद्ध की धमकियों के बीच उन्होंने पाकिस्तान को समर्थन जारी रखा, लेकिन पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सिख समुदाय के आंदोलन को कुचल दिया।

क्या है रेफरेंडम 2020?
अलगाववादी सिख संगठन अलग खालिस्तान की मांग को लेकर ‘रेफरेंडम 2020’ (जनमत संग्रह 2020) का प्रचार कर रहे हैं। यह रेफरेंडम लंदन में 12 अगस्त को होना है। अलगाववादी सिख संगठन, मतदान के रेफरेंडम के नतीजों को संयुक्त राष्ट्र के पास लेकर जाने की रणनीति बना रहे हैं। इसके जरिए वह एक अलग देश की मांग को मजबूत करना चाहते हैं।

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अवमानना के मामले में नोटिस जारी करके 22 अप्रैल तक जवाब मांगा है। दरअसल, हाल ही में राफेल मामले में हो रही सुनवाई पर कोर्ट ने केंद्र की दलील खारिज करते हुए कहा था- गोपनीय दस्तावेजों को सबूत माना जा सकता है। इस पर राहुल ने कहा था- सुप्रीम कोर्ट ने आज मान लिया कि राफेल मामले में भ्रष्टाचार हुआ है। उनके इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि उसके फैसले में ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। फैसला कानूनी सवाल पर आधारित था।

सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई थी पुनर्विचार याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर 2018 के फैसले में राफेल डील को तय प्रक्रिया के तहत होना बताया था। अदालत ने उस वक्त डील को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने डील के दस्तावेजों के आधार पर इस फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिकाएं दायर की थीं। इनमें कुछ गोपनीय दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाई गई थीं। इस पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने केंद्र की ओर से आपत्ति दर्ज कराई थी थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 123 के तहत विशेषाधिकार वाले गोपनीय दस्तावेजों की प्रतियों को पुनर्विचार याचिका का आधार नहीं बनाया जा सकता। शीर्ष अदालत ने उनकी यह दलील खारिज कर दी थी। 

राहुल ने कहा था- मोदी ने 30 हजार करोड़ की चोरी की
शीर्ष अदालत के फैसले पर राहुल ने अमेठी में कहा था- सुप्रीम कोर्ट ने आज मान लिया कि राफेल मामले में कोई न कोई भ्रष्टाचार हुआ है। इस पर जांच हुई तो इसमें दो नाम आएंगे- नरेंद्र मोदी जी और अनिल अंबानी जी के। उन्होंने कहा- चौकीदार ने चोरी की है। देश के 30 हजार करोड़ रुपए चोरी करके अनिल अंबानी को दिए हैं।

Monday, April 8, 2019

कार्बाइन की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी, छाेटी करके कपड़ों में छिपाई जा सकेगी

श्रीनगर. भारतीय सेना जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में लगे जवानों को अपडेटेड एके-203 असाॅल्‍ट राइफलों से लैस करने की तैयारी में है। इसके साथ ही इसमें कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि इसे मुश्किल हालात में छोटा करके कार्बाइन की तरह इस्तेमाल किया जा सके और कपड़ों में छिपाया जा सके।

राइफल छोटी करने के लिए इसका बट हटाया जा सकता है
न्यूज एजेंसी ने सेना के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के हवाले से बताया कि इसके लिए रफ्तार के साथ काम किया जा राह है। 93 हजार कार्बाइन खरीदने के लिए अलग निविदा जारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है- हम आतंकवाद विरोधी अभियानों में इस राइफल को परखना चाहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि हम एके-203 का इस्तेमाल कार्बाइन (छोटी बंदूक) के तौर पर करना चाह रहे हैं, ताकि यह कपड़ों में आसानी से छिपाई जा सकेगी। इसके लिए इसका बट पूरी तरह हटाया जा सकता है। करीबी लड़ाई में कर्बाइन काफी मददगार होती है और कमरे में घुसने जैसे अभियानों के दौरान काफी प्रभावशाली हो सकती है।

एके-203 असाॅल्‍ट रायफल एके-47 राइफलों का सबसे उन्नत संस्करण है। उत्‍तरप्रदेश के अमेठी में स्‍थापित कंपनी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड और रूस के संयुक्‍त उपक्रम के तहत इसका निर्माण होगा।

इस फैक्टरी में हर साल 75 हजार एके-203 राइफलें बनाई जाएंगी। नई असॉल्ट राइफल भी एके-47 की तरह ऑटोमैटिक और सेमी ऑटोमैटिक दोनों सिस्टमों से लैस होगी।

एके-47 की तरह यह राइफल भी एक मिनट में 600 राउंड फायर करेगी। लेकिन इसकी मारक क्षमता 350 मीटर के बजाय 500 मीटर होगी। चीन समेत 30 देशों में बन रही इस राइफल की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में होती है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आयकर छापों की सारी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। सारी स्थिति स्पष्ट होने पर ही इस पर कुछ कहना उचित होगा। लेकिन पूरा देश जानता है कि संवैधानिक संस्थाओं का किस तरह इस्तेमाल पिछले पांच वर्ष में किया गया। इनका उपयोग कर डराने का काम किया जा रहा है। जब भाजपा के पास विकास पर, अपने काम पर कुछ कहने को और बोलने को नहीं बचा तो ये विरोधियों के खिलाफ इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।

शिवराज ने कहा- आचार संहिता लगी है तो पुलिस कैसे भेजी
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, "सीएस और पुलिस अधिकारी बताएं कि किसके कहने पर पुलिस भेजी गई। जब आचार संहिता लगी है तो पुलिस कैसे भेजी जा सकती है? प्रदेश में संविधान के ढांचे को ध्वस्त किया गया है। वे रविवार को यहां मीडिया से चर्चा कर रहे थे। चौहान ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की अति है। ऐसा हम नहीं चलने देंगे।" नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री कमलनाथ इस्तीफा दें।

हिम्मत है तो मामा-मामी और शाह के घर पर छापा मारें: दिग्विजय
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कक्कड़ के घर पड़ आयकर छापेे पर खुलकर कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है जिनके घर पर छापा पड़ा है, वे जानकारी देंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, उनकी पत्नी साधना सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अफसरों में हिम्मत है तो मामा-मामी और शाह के घर पर छापा डालकर बताएं।

Friday, April 5, 2019

हार्दिक ने कहा- पिछले 7 महीने बहुत संघर्ष किया, समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या था?

मुंबई. आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। मुंबई की जीत में सबसे बड़ा योगदान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का रहा। उन्होंने बल्लेबाजी में आठ गेंद पर 25 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में महेंद्र सिंह धोनी सहित तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। हार्दिक को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने कहा-  मैं अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं। पिछले सात महीनों से मेरे जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। यह समय बहुत कठिन और संघर्ष के साथ गुजरा है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है?

'अपने खेल को निखारने पर काम कर रहा हूं'
दरअसल, हार्दिक ने करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण' में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें निलंबित कर दिया था। हालांकि, बाद में जांच पूरी होने तक निलंबन हटा लिया गया।

हार्दिक ने कहा, ''टीम की जीत में अहम योगदान देकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। यह मेरे लिए आसान नहीं था मैं अपने खेल को और निखारने पर काम कर रहा हूं। वर्ल्ड कप में मौका मिलने पर बेहतर प्रदर्शन करुंगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी।''

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। वहीं, चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी।

खेल डेस्क. आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में जा चुकी थी, तब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक वहां से उतरकर नीचे स्टैंड में आ गए। दरअसल, धोनी की एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक उनका इंतजार कर रहीं थीं। उनके साथ एक युवती भी थी। धोनी उनके पास गए। दोनों से काफी देर तक बात की और तस्वीरें खिंचवाई।

महिला फैन के पास पीले रंग का एक पोस्टर था। जिस पर लिखा था, "मैं यहां सिर्फ धोनी की लिए आई हूं।" धोनी ने उस पोस्टर पर साइन किए। महिला के साथ आई युवती ने चेन्नई की जर्सी लेकर आई थी। इस पर भी धोनी ने ऑटोग्राफ दिए। उन्होंने दोनों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाई।

मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। कप्तान धोनी की भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने 21 गेंद पर 57.14 की स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए।

सिंधु और ह्यून 15वीं बार कोर्ट पर आमने-सामने थीं। इस जीत के साथ ह्यून ने सिंधु को करियर में सातवीं बार हराया। इससे पहले पिछले साल नवंबर में हॉन्गकॉन्ग ओपन में भी सिंधु के खिलाफ ह्यून जीत हासिल करने में सफल रही थीं। सिंधु ने आखिरी बार ह्यून को अगस्त 2018 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हराया था।